आजमगढ़ : एडीओ पंचायत से सफाईकर्मी को उलझना पड़ा भारी

आजमगढ़ : एडीओ पंचायत से सफाईकर्मी को उलझना पड़ा भारी

# डीपीआरओ ने अनुशासनहीनता के चलते सफाईकर्मी को किया निलंबित

अहरौला। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के बनरहिया गांव में तैनात सफाईकर्मी को एडीओ पंचायत से बहसबाजी भारी पड़ गया। डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड कोयलसा को सौंप दी।
अहरौला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए शुक्रवार को एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव बनरहिया गांव पहुंचे। इस दौरान एडीओ पंचायत से एक सफाई कर्मचारी उलझ गया। उसका तेवर देख एडीओ पंचायत सकते में आ गए। दोनों के बीच कई मिनट तक बहस होती रही। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। तहलका 24×7 ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ ने सफाइकर्मी मोहित राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Previous articleआजमगढ़ में चला कानून का हंटर, कप्तान के तेवर देख अपराधियों में बढ़ी बेचैनी 
Next articleआजमगढ़ : पूर्व विधायक हत्याकांड में सजायाफ्ता के घर हुई कुर्की का सामान वापस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?