आजमगढ़ : कलियुगी बाप ने लूटी अपनी ही अबोध बच्ची की अस्मत, मुकदमा दर्ज 

आजमगढ़ : कलियुगी बाप ने लूटी अपनी ही अबोध बच्ची की अस्मत, मुकदमा दर्ज 

लाटघाट। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                  रौनापार थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की अस्मत लूट लिया। मां के साथ थाने पर पहुंच कर बच्ची ने पिता के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है।
थाने पर दी गई तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि 10 नवंबर की रात बच्ची अपने कमरे में सोई थी। वहीं उसकी मां भी सो रही थी। रात लगभग 11 बजे पिता पहुंचे और अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया। बच्ची के मां की तहरीर पर रौनापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है। कलयुगी पिता की करतूत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
Previous articleबांदा : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करते समय हैवान ने खींची फोटो
Next articleआजमगढ़ : झाड़-फूंक के दौरान दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?