आजमगढ़ : किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म
बरदह।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घटना के बाबत तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी शुक्रवार की शाम खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर सरपत के झुंड में लेकर चले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीटा। इसके बाद तीनों उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।



















