आजमगढ़ : कूटरचना से वरासत दर्ज कराने के मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार

आजमगढ़ : कूटरचना से वरासत दर्ज कराने के मुख्य आरोपी हुए गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                बरदह थाने में तीन मार्च को एक महिला ने तहरीर दिया कि आधा दर्जन भर लोग कूटरचना कर उसकी भूमि पर वरासत दर्ज करा लिया है जिसका मुकदमा पंजीकृत कराया था। नामजद किए गए अभियुक्तों में शामिल दो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उनका संबंधित धाराओं में चालान कर  दिया।

पीड़िता भगवानी देवी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के दाखिल प्रकीर्णवाद में न्यायालय के आदेश पर रामधनी, छोटेलाल, हीरालाल, विजय सरोज, राजेश कुमार भाष्कर के अलावा तत्कालीन लेखपाल व कानूनगों हल्का चौकी तहसील मार्टीनगंज के खिलाफ तहरीर दिया। जिसमें कूटरचना कर अपने लाभ के लिए लेखपाल व कानूनगों के साथ साजिश कर अराजी संख्या 327 ख रकबा 0.077 हेक्टर भूमि पर वरासत करा लेने का आरोप लगाया गया। बरदह थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में जुट गई। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छोटेलाल व रामधनी को बरदह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : प्रधानाध्यापक समेत अन्य दो शिक्षकों का वेतन रोकने की हुई संस्तुति
Next articleआजमगढ़ : लूट, डकैती व छिनैती के पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?