आजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौत
रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीन पट्टी के समीप परसहा डगरा अंडरपास पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर सगे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी परसहा डगरा अंडर पास के पास शुक्रवार को दिन में एक बालिका को पल्सर बाइक से लेकर पहुंचा। बाइक रेलवे पटरी के किनारे खड़ी कर वह रेलवे लाइन पर चला गया।

इस दौरान गोदान एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर आती हुई दिखायी दी। जिस पर साथ मौजूद बालिका ने युवक को पकड़ कर पटरी से हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन दोनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में दोनों की पहचान सोनू यादव (32) पुत्र दिनेश व गुड़िया (12) पुत्री दिनेश निवासी ग्राम हरैया थाना कप्तानगंज के रुप में की गई। शिनाख्त होने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों के आने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिए गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


















