34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

आजमगढ़ : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, कुचलकर अधेड़ महिला की मौत

आजमगढ़ : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, कुचलकर अधेड़ महिला की मौत

रानी की सराय।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                    थाना क्षेत्र के सोनवारा अंडरपास के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार अधेड़ महिला की कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई।
जानकारी के अनुसार गंभीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी अखिलेश अपनी मां भानुमति (65) को लेकर दवा दिलाने शुक्रवार की सुबह नौ बजे आजमगढ़ जा रहा था। सोनवारा अंडरपास के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार अधेड़ महिला भानुमति नीचे गिर गईं और पीछे से आ रहे ट्रेलर के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर चालक भाग गया। महिला को दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431578
Total Visitors
411
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This