सुल्तानपुर : पेशी के दौरान फरार बंदी के मामले में सिपाही सस्पेंड
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 दीवानी न्यायालय में पेशी के दौरान बंदी विक्की सिंह की फरारी के मामले में लॉकअप मोहर्रिर ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया। एसपी ने बंदी को अभिरक्षा में ले जाने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
इसके साथ फरार बंदी को तलाशने के लिए तीन टीमें बनाईं हैं। जिला कारागार में चार फरवरी 2019 से बंद बिहार के रोहतास निवासी विक्की सिंह को बृहस्पतिवार को पुलिस दीवानी न्यायालय के एससी/ एसटी कोर्ट में पेशी पर लेकर गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे विक्की पुलिस को अदालत परिसर से चकमा देकर फरार हो गया। देर रात लॉकअप मोहर्रिर हरि नारायण ने केस दर्ज कराया। एसपी ने बंदी को पेशी पर ले जाने वाले सिपाही विजय कुमार को निलंबित कर दिया।