आजमगढ़ : तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की मदरसों की जांच

आजमगढ़ : तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की मदरसों की जांच

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
      शासन के निर्देश पर जनपद में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम सोमवार को शुरू हो गया। सोमवार को नगर क्षेत्र के जामेअतुर्रशाद मदरसे की जांच की गई। डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच की कार्रवाई की।
एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम द्वारा सभी तहसीलों के एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम बनाकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में 387 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। जिसकी सूची सभी संबंधित तहसील पर एसडीएम को भेजी जा चुकी है।
इस सूची के हिसाब से सर्वे में इस बात की जानकारी ली जाएगी कि जो सूची के बाहर के हैं वह बिना मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। सर्वे में मदरसों के मान्यता के साथ ही जिस जमीन पर मदरसा बना है उसकी भी जांच की जा रही है। सोमवार को जामे अतुर्रशाद की जांच खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश वर्मा के नेतृत्व में सर्वे टीम ने मदरसा प्रबंधन से जांच पड़ताल की। मदरसे की मान्यता के साथ ही विद्यार्थियों के पंजीकरण की संख्या और उपस्थिति की भी जानकारी ली गई।
Previous articleसुल्तानपुर : प्रधान की हत्या करने जा रहे छह बदमाश गिरफ्तार
Next articleआजमगढ़ : छात्र को डांटना शिक्षक को पड़ा भारी, छात्र व परिजनों ने शिक्षक पर किया हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?