32.8 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

आजमगढ़ : नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ : नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

मुबारकपुर। 
आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
         थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग बच्चे के साथ एक युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना के बाबत परिजनों ने मुबारकपुर थाने पर नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को थाने पर तहरीर दिया कि राजू उर्फ अब्बास निवासी पूराखिजिर उसके नाबालिग लड़के को जबरन खींच कर गली में ले गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक द्वारा शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर मुबारकपुर पुलिस ने राजू उर्फ अब्बास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही उसकी तलाश में पुलिस जुट गई। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को राम जानकी मंदिर कस्बा मुबारकपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37231901
Total Visitors
1068
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This