36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

आजमगढ़ : पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु अरोग्य मेले का आयोजन

आजमगढ़ : पं. दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु अरोग्य मेले का आयोजन

पवई। 
अवनीश सिंह 
तहलका 24×7 
                   विकासखंड पवई के ग्राम हमीरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिविर/ मेला का आयोजन पशुपालन विभाग आजमगढ़ द्वारा  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देश में किया गया। मेले में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी लालगंज ऋषिकांत राय एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नीलम सोनकर द्वारा गो पूजन कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मेले में कुल 2030 पशुपालकों ने पंजीकरण कराया तथा कुल 5806 बड़े पशुओं का तथा 4109 छोटे पशुओं में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, सामूहिक दवा पान, कृमि नाशक दवा पान कराया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी सिंह एवं डॉ विनय सिंह भी उपस्थित रहे। जिन्होंने कृषि एवं पशुपालन के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़ द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी पशुपालकों की दी गई।
मंडल स्तर के अधिकारियों में संयुक्त निदेशक पैथोलॉजी डॉक्टर बी के वर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद बलिया एवं मऊ से पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। मेले का संचालन कमला सिंह द्वारा किया गया। इस मेले में जनपद आजमगढ़ के लिए  सभी पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255892
Total Visitors
864
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This