आजमगढ़ : पूर्व एसओ तरवां को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

आजमगढ़ : पूर्व एसओ तरवां को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                तरवां थाने के पूर्व एसओ अनिल चंद तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने दिया। पूर्व एसओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी है। इसके बाद भी हाजिर नहीं हुए, जिस पर न्यायाधीष ने यह आदेश जारी किया।
एमपी-एमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी व उसके सहयोगियों के खिलाफ तरवां में हुए मजदूर हत्याकांड में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में तत्कालीन एसओ तरवां अनिल चंद्र तिवारी की भी गवाही होनी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। मामले में कोर्ट ने माफिया मुख्तार समेत सहयोगियों पर आरोप भी तय कर दिया है। इसके बाद भी तत्कालीन एसओ गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जिसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया है और वर्तमान एसओ तरवां को आदेशित किया कि प्रकरण में निर्धारित की गई अगली तारीख दो अगस्त को पूर्व एसओ तरवां अनिल चंद तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में गवाही के लिए प्रस्तुत करें।
Previous articleजौनपुर : जीवन रक्षक है ओआरएस का घोल- डॉ लक्ष्मी सिंह
Next articleजौनपुर : किशोरी के साथ छेड़खानी करने पर तीन साल की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?