आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बंदी को लेकर आ रही वैन, तीन जवान घायल

आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी बंदी को लेकर आ रही वैन, तीन जवान घायल

पवई।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मैनुद्ददीनपुर के पास गुरुवार की सुबह बंदी को लेकर आ रही वैन पलटने से वैन चालक समेत तीन जवान घायल हो गए। वहीं, बंदी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल जवानों का स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया।आजमगढ़ न्यायालय में पेशी के लिए सुल्तानपुर जेल में निरुद्ध बंदी को लेकर सिपाही वैन से आ रहे थे। मैनुद्दीनपुर के पास बाइक सवार को बचाने में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसकी खबर पाते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र इंचार्ज योगेंद्र यादव ने वाहन चालक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल शिव शंकर सिंह और सिपाही संजय कुमार राय व बंदी को वैन से बाहर निकला। इसमें केवल जवानों को चोटें आईं, जबकि बंदी को खरोंच तक नहीं आई। घायल जवानों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पवई थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के बाद सभी को सुल्तानपुर भेज दिया गया है। बंदी की पेशी की अगली तिथि ले ली गई है।
Previous articleआजमगढ़ : अवैध शराब मामले में जिला पंचायत सदस्य के घर कुर्की
Next articleजौनपुर : एसएसओ की लापरवाही से लाइनमैन झुलसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?