आजमगढ़ : फर्जी कंपनी खोलकर ठगी करने वाली दो महिला गिरफ्तार
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
शहर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने एक महिला पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकातय दर्ज कराई। छात्राओं की इस शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लिया और तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए शहर कोतवाल को निर्देश दिए। कोतवाल ने मामले की जांच की और ठगी करने वाली महिला गिरोह की सरगना सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।



















