आजमगढ़ : जिले में पढ़ा रहे 10 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
एसटीएफ द्वारा जिले में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी करने वाले 10 शिक्षकों की पहचान के बाद भी अभी तक उनके विरुद्ध एफआईआर नहीं दर्ज हुई है। बेसिक शिक्षा के महानिदेशक ने बीएसए को दस फर्जी शिक्षकों की सूची भेजकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने पत्र जारी कर कहा है कि एसटीएफ द्वारा चिन्हित संदिग्ध शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरूद्घ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था।


















