आजमगढ़ : मकान पर गिरी आकाशीय बिजली

आजमगढ़ : मकान पर गिरी आकाशीय बिजली

# ध्वस्त हुआ आशियाना, दर्जन भर घायल

महराजगंज। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
            क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान पर बिजली गिरने से एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर ग्यारह लोग घायल हो गये। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोसाईपुर गांव निवासी राजन व अभिषेक समसत्ता नाम से समूह चलाते हैं। समूह में धन जमा करने के साथ ही निर्धारित समय पर उसका भुगतान भी किया जाता है। गांव निवासी धर्मेंद्र के टीनशेड व मिट्टी से जोड़ी गई दीवार वाले मकान पर मंगलवार को समूह के लोग जुटे थे। इसमें महिलायें भी शामिल थीं। इसी दौरान तेज बरसात शुरू हो गई। बिजली गिरने से धर्मेंद्र के मकान के टीनशेड वाला पूरा हिस्सा ध्वस्त हो गया।अंदर मौजूद सभी लोग मलबे में दब गये।
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही महराजगंज थाना पुलिस भी पहुंच गयी। इसके बाद सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में उर्मिला (36), कुंती (32), इंद्रावती (45), चंपा (50), सुमन (30), प्रतिभा (48), अनरथी (50), अनिल (35), गोलू (04), प्रिया (30), धर्मेंद्र (32) आदि शामिल हैं।
Previous articleयूपी के 18 जिलों में 1370 गांव बाढ़ प्रभावित
Next articleहरिहरपुर घराना ने उठाई हत्यारों एंव साजिशकर्ता को सजा दिलाने की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?