35.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : युवती को मुंबई ले जाकर किया दुष्कर्म, बेचने की थी तैयारी

आजमगढ़ : युवती को मुंबई ले जाकर किया दुष्कर्म, बेचने की थी तैयारी

# चंगुल से छूटकर घर पहुंची लड़की ने परिजनों को सुनाई आपबीती

पवई।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ मुंबई ले जाकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंची किशोरी ने पवई थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने तीन युवकों को तो गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मंगलवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि चार माह पूर्व वह घर से पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक व उसके भाई ने उसे अपहृत कर लिया। गाड़ी से ही लेकर मुंबई चले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बेचने की कोशिश की गई। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर ट्रेन से गोरखपुर पहुंची, फिर चाइल्ड लाइन की मदद से अपने घर आयी। इसके बाद उसने पवई थाने पर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीन का चालान कर दिया लेकिन अब तक मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है और वह लगातार मुकदमा उठाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37396842
Total Visitors
408
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल

ट्रैक्टर ट्राली चंबल नहर में गिरी, चार की मौत, सात घायल श्योपुर।  तहलका 24x7                 ...

More Articles Like This