आजमगढ़ : रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित

आजमगढ़ : रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकलालचंद मंडल के लेखपाल को काश्तकार से रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम सगड़ी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायिक को जांच सौंपी है। वहीं निलंबित लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया गया है।

चकलालचंद गांव में आबादी की जमीन में पुराने रास्ते की रिपोर्ट लगाने को लेकर काश्तकार ने लेखपाल को आवेदन दिया था। रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल कैलाश सिंह द्वारा काश्तकार से 10 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। जिसका वीडियो क्लीप वायरल हो गया। इसके साथ ही काश्तकार ने इसकी शिकायत भी किया। जिस पर एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने वायरल हुए क्लीप को देखा तो आरोप की पुष्टि हुई। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल कैलाश सिंह को तत्काल निलंबित करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया है। इसके साथ ही एसडीएम ने प्रकरण की पूर्ण जांच के लिए तहसीलदार सगड़ी न्यायिक को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। तहसीलदार न्यायिक लेखपाल के खिलाफ अभिलेखों, वायरल वीडियो आदि के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर एसडीएम की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेंगे।
Previous articleगाजीपुर : पत्रकार से बदसलूकी, कप्तान से मिलकर पत्रकारों ने की शिकायत
Next articleआजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?