गाजीपुर : पत्रकार से बदसलूकी, कप्तान से मिलकर पत्रकारों ने की शिकायत

गाजीपुर : पत्रकार से बदसलूकी, कप्तान से मिलकर पत्रकारों ने की शिकायत

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र के खानपुर थाना परिसर मे हुए सिपाही द्वारा पत्रकार से अभद्र व्यवहार के मामले का संज्ञान लेकर जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने पीड़ित पत्रकारों संग पुलिस अधीक्षक रामबदन यादव से मुलाक़ात कर कार्यवाही की मांग की।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सूचना मिली कि एक महिला खानपुर थाने से न्याय की आस लगाये तीन दिनों से चक्कर लगा रही हैं, वहीं खानपुर पुलिस इस मामले की लीपापोती कर पीड़िता के परिवार के ऊपर समझौते का दबाव बना रही है तो इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय दो पत्रकारों ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष से लेनी चाही तो और खानपुर थाने पहुंच गए। थाना परिसर में देखा कि सिपाही फूलचंद यादव द्वारा पीड़िता के पिता पर समझौते का दबाब बनाया जा रहा था तभी दोनों पत्रकारों ने ज़ब हस्तक्षेप करना चाहा तो सिपाही ने दोनों पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। इस मामले में खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को जब जानकारी हुई तो उन्होंने चुप्पी साधते हुए मामले मे लीपापोती करने जुट गए और समझौता करवाने के लिए दबाव बनाने लगे।

सोमवार की सुबह बदसलूकी से आहत पीड़ित पत्रकारों ने जिला मुख्यालय के पत्रकारों को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक कप्तान रामबदन सिंह से मुलाक़ात की। कप्तान ने सिपाही के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही का आश्वाशन दिया हैं। इस मौके पर तहलका 24×7 एंव प्रखर पूर्वांचल के संवाददाता अंकित मिश्रा, जनसंदेश खानपुर संवाददाता माधवेन्द्र सिंह, दैनिक जागरण संवाददाता मौधा कृष्णा यादव, जनसंदेश संवाददाता गुड्डू, अभिषेक सिंह, विनोद मिश्रा, अभिषेक सिंह खानपुर संवाददाता समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Previous articleगाजीपुर : ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत
Next articleआजमगढ़ : रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?