आजमगढ़ : लापरवाह ठेकेदारों के निरस्त होंगे टेंडर, होगी ब्लैक लिस्टेड की भी कार्रवाई
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
कमिश्नर मनीष चौहान ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मंडल के जिलों में स्वीकृत परियोजनाओं के लिए यदि भूमि उपलब्ध नहीं है तो तत्काल संबंधित डीएम को अवगत कराया जाए। जिससे उनके स्तर से भूमि उपलब्धता के संबंध में अगली कार्रवाई कराई जा सके। कहा कि यदि किसी भी ठेकेदार के स्तर पर कार्यों में अनावश्यक विलंब व मानकों की अनदेखी, बार-बार कार्य बंद किया जाना और कार्य असंतोषजनक पाया जाता है तो संबंधित ठीकेदार का टेंडर निरस्त करने, ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाए।

















