जौनपुर : अखंड भारत संकल्प दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर : अखंड भारत संकल्प दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम जनपद के दो स्थानों पर आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय व्यापार परिषद के तत्वाधान में जोगीवीर बाबा जफराबाद सिरकोनी ब्लाक अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतवारी बाबा जोगीवीर व संचालन चंद्रप्रकाश विभाग महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में तरुन शुक्ला महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत एवं संजय दुबे प्रांतीय संगठन मंत्री अहिप रहे। श्री शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज आवश्यकता है अपने आप को अखंड बनाने की, आज आवश्यकता है अपने परिवार को अखंड बनाने का लिए संकल्प लेने की। जब हम स्वयं में अखंड होंगे तो मेरा परिवार मेरा गांव नगर जिला प्रांत व राष्ट्र की अखंड होगा। हमें जात पात भेदभाव ऊंच-नीच को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त करने की आवश्यकता है। हमें अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वृद्ध तक को एक साथ मिलाकर उन्हें मोतियों की भाती पिरोने की आवश्यकता है। जब हम स्वयं में अखंड होंगे हमारे मन में ह्रदय में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा।
Previous articleजौनपुर : 239 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एमएड की प्रवेश परीक्षा
Next articleआजमगढ़ : लापरवाह ठेकेदारों के निरस्त होंगे टेंडर, होगी ब्लैक लिस्टेड की भी कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?