आजमगढ़ : शाहगंज से चोरी हुई बोलेरो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ : शाहगंज से चोरी हुई बोलेरो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                पवई थाने की पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पवई थाने की पुलिस ने मुत्कल्लीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह चेकिंग के दौरान बोलेरो को रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ में पता चला कि बोलेरो चोरी की है और उस पर मारूति अर्टिका कार का नंबर प्लेट लगा था।

थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय फोर्स के साथ मुत्कल्लीपुर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बोलेरो आती हुई दिखी, तो रुकने का इशारा किया। वाहन लेकर चालक भागने लगा तो शंका हुई और उन्होंने पीछा शुरू किया। पुलिस के पीछा करने पर चालक ने खेत में गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर चालक और उसमें सवार व्यक्ति को दबोच लिया। नंबर प्लेट को जब सर्च किया तो वह अर्टिका का नंबर निकला। पूछताछ में चालक ने अपना नाम नरेंद्रदेव निवासी कांदीपुर, आंबेडकर नगर तथा उसमें सवार व्यक्ति ने अपना नाम संगम तथा वहीं का निवासी बताया।

यह भी जानकारी दी कि बोलेरो को शाहगंज के सुदामा मैरेज हाल से 16 फरवरी को चुराए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहगंज में बोलेरो मालिक आदित्य देव सिंह निवासी ग्राम राजापुर मित्तूपुर, पवई की तहरीर पर तीन मार्च को चोरी का मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।
Previous articleयूपी हुआ भगवामय, कानून व्यवस्था एंव लाभार्थी फैक्टर बने जीत का द्योतक
Next articleआजमगढ़ : पूरी रफ्तार से दौड़ी साइकिल, सभी दसों विधानसभा सीट पर लहराया परचम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?