36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : सौतेली मां ने बच्ची को पीटकर फेंका पोखरी में, डूबती बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया

आजमगढ़ : सौतेली मां ने बच्ची को पीटकर फेंका पोखरी में, डूबती बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया

निजामाबाद।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र से ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। असनी गांव के कबीरपुर हरिजन बस्ती निवासिनी एक मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां ने मारने-पीटने के बाद मरने के लिए पोखरे में फेंक दिया। बच्ची डूबने लगी तो आसपास के लोग पोखरी में कूदे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को पीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। असनी गांव के कबीरपुर बस्ती निवासी रामेश्वर की 12 वर्षीय पुत्री मंत्रा है।

पहली पत्नी की मौत के बाद रामेश्वर ने संगीता नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया। रामेश्वर के पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री मंत्रा थी। वहीं दूसरी पत्नी संगीता एक पुत्र लेकर आई थी और रामेश्वर से भी उसे एक पुत्री हुई। मंत्रा गुरुवार सुबह लकड़ी बीनने गई थी। वहां से आने पर किसी के यहां बर्तन धोने गई और इसके बाद लगभग डेढ़ बजे जब वह घर पहुंची तो सौतेली मां ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया।बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसे घर के पास स्थित पोखरी में फेंक दिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के सौतेली मां हिरासत में ले लिया है। रामेश्वर रोजीरोटी के लिए कोलकाता रहता है, उसे घटना की सूचना दे दी गई है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209899
Total Visitors
858
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This