आजमगढ़ : स्टार्टर सिग्नल में आई खराबी के चलते आधे घंटे खड़ी रही कैफियात ट्रेन 

आजमगढ़ : स्टार्टर सिग्नल में आई खराबी के चलते आधे घंटे खड़ी रही कैफियात ट्रेन 

फूलपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
              स्टार्टर सिग्नल में आई खराबी के चलते आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात अप (12225) फूलपुर के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन से 25 मिनट विलंब से रवाना हुई। काफी जद्दोजहद के बाद जब सिग्नल दुरुस्त नहीं हुआ तो स्टेशन मास्टर ने चालक को मेमो देकर कैफियात को दिल्ली के लिए रवाना किया तब कहीं रेलयात्रियों ने राहत की सांस ली।
कैफियात एक्सप्रेस (12225) शनिवार को आजमगढ़ से अपने निर्धारित समय पर चली। वह खुरासों रोड रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट विलंब से पहुंची। जब उसे आगे बढ़ाने के लिए पैनल की बटन दबाया तो इसी दौरान अचानक स्टार्टर सिग्नल फेल हो गया। इसके चलते कैफियात खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतें हुई। स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि सिग्नल फेल्योर के चलते कैफियात 20 मिनट विलंब से दिल्ली को रवाना हुई।
Previous articleबांदा : दिल्ली से कमाकर लौट रहे पिता-पुत्र को जहरखुरानों ने लूटा 
Next articleजनपद जौनपुर बना फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?