29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जनपद जौनपुर बना फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द

जनपद जौनपुर बना फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द

# क्षेत्रीय कलाकारों को मिल रहा है फिल्म में अभिनय करने का मौका

# त्रिलोचन महादेव मंदिर पर कलाकारों ने टेका मत्था

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ के निवास पर रविवार को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता शुभम् तिवारी व अभिनेत्री प्रज्ञा तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वो केराकत क्षेत्र के नई बाजार के ग्राम चौकिया के विभिन्न जगहों पर चल रही भोजपुरी फिल्म दरोगा नंबर वन के शूटिंग के लिए मुम्बई से आए हुए हैं।
फिल्म के सेट से समय मिलने पर त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। इसके बाद साथी कलाकार चन्दन सेठ के निवास स्थान पर आए हैं।अभिनेता शुभम् तिवारी ने मीडिया से बताया कि जौनपुर में इससे पहले भोजपुरी फिल्म बहुरानी की शूटिंग जलालपुर सहित त्रिलोचन बाजार में कर चुके हैं। यह जौनपुर में मेरी दूसरी फिल्म है। दरोगा नंबर वन की शूटिंग केराकत क्षेत्र के इर्द गिर्द की जा रही है। क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग व प्यार मिल रहा है। श्री तिवारी ने अब तक बीस से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।
इनकी प्रमुख फिल्में इलाहाबाद से इस्लामाबाद, बबली की बारात, बहुरानी, प्रशासन, लड़ब मरते दम तक, भइया हमारा दयावान, सन्यासी बलमा, सौगन्ध बा हमारा सुहाग के हैं। वहीं जौनपुर में पहली बार शूटिंग करने पहुंची अभिनेत्री प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि अब तक वह भोजपुरी के बड़े स्टार कलाकारों के साथ अठ्ठाइस फिल्में कर चुकी है। जिनमे उनकी प्रमुख फिल्में क्रोध, गुन्डे, प्रेम कहानी, साथ जीयेंगे साथ मरेंगे, मुख्तार, बलवा, सईंया मिलल बा 420, चालबाज, दगाबाज प्रमुख है।
चन्दन सेठ ने बताया कि फिल्म निर्माताओं को जौनपुर शहर बहुत पसन्द आ रहा है।जिससे आए दिन यहां भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग जिले सहित अन्य रमणीय स्थनों पर की जा रही है।जिसमें जनपद में छिपी प्रतिभाओं को अभिनय करने का मौका मिल रहा है। इस दौरान कलाकार चन्दन ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दरोगा नबंर वन फिल्म के निर्माता केपी सिंह, निर्देशक निरंजन सिंह, फाइट मास्टर हीरा लाल यादव, शिवचन्द यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044131
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This