34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आजमगढ़ : हौसला बुलंद गोतस्करों ने पुलिस जीप पर किया पथराव

आजमगढ़ : हौसला बुलंद गोतस्करों ने पुलिस जीप पर किया पथराव

# पुलिस जीप को मारी टक्कर, जीप सड़क किनारे खंदक में पलटी

ठेकमा।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घेरेबंदी कर खड़ी पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिस जीप खाई में पलट गई। तस्करों ने टक्कर मारने से पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। घटना बरदह- मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा पुलिया के समीप हुई।मुखबिर की सूचना पर बरदह पुलिस बुधवार की रात तस्करों को पकड़ने के लिए बरदह- मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा गांव स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर खड़ी हो गई। सड़क के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया।

तस्करों का इंतजार करने लगी। देर रात सड़क के बीच खड़े पुलिस वाहन को देख पशु तस्करों अपना वाहन कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव के चलते पुलिस वाहन का अगला शीशा टूट गया। इसके बाद तस्कर पिकअप से पुलिस की जीप में जोरदार टक्कर मारते हुए जिधर से आए थे उधर ही भाग गए। टक्कर के बाद पुलिस जीप बगल में खाई में पलट गई। घटना में वाहन चालक होमगार्ड सुधीर तिवारी को चोट आई है। जबकि अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस जीप में एसआई सतीश चंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त जीप को बरदह थाने में खड़ा किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पशु तस्करों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस घटना में शामिल पशु तस्करों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37203177
Total Visitors
875
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This