आटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

आटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              गभिरन बाजार में शुक्रवार की रात आटो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उक्त गांव निवासी दिनेश पाल (34) पुत्र राम आसरे बाइक से खुटहन बाजार से वापस घर जा रहे थे। गभिरन बाजार के पास सामने से आ रहे आटो रिक्शा से टक्कर हो गई।
जिसमें दिनेश पाल गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बड़े भाई सुरेश पाल उन्हें सीएससी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई का आरोप है कि यदि समय से एंबूलेंस मिल गई होती तो भाई की जान बच सकती थी।
Previous articleलखनऊ पेशाब कांड: सांसद अवधेश प्रसाद धरने पर बैठे, अन्य दलों के नेताओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Next articleछठ पूजा की तैयारियां जोरों पर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?