आठ शिक्षकों की सेवानिवृत्त पर दी गई भव्य विदाई

आठ शिक्षकों की सेवानिवृत्त पर दी गई भव्य विदाई

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               पिंडरा विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में तैनात आठ शिक्षकों के शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विद्यालयों पर एक समारोह के दौरान भावभीनी विदाई दी गई।पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंधोरा में तैनात सहायक अध्यापक रामजीत प्रसाद के शनिवार को सेवानिवृत्त होने पर प्राधनाध्यापक नवीन सिंह के नेतृत्व में उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनको रामचरित मानस और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय थानारामपुर के विजय बहादुर, बरवा के मुन्नालाल, गरथमा के राजकुमार शर्मा, रामनगर के रामा प्रसाद, झझौर के विजय बहादुर, अहिरबीर के रविन्द्र कुमार, रसूलपुर के सहायक अध्यापक जालपा प्रसाद को उनके विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भव्य विदाई दी गई। विदाई समारोह में शिक्षकों के साथ छात्र व छात्राएं भी शामिल हुए।
Previous articleकुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाजहित में : आलोक त्रिपाठी
Next articleछेड़खानी मामले में अब होगी जेल, पुलिस ने तैनात किए “शिष्टाचार” दस्ते
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?