आशिर्वाद हास्पिटल के मैनेजर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

आशिर्वाद हास्पिटल के मैनेजर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

# घटना की जानकारी होते ही शहर में फैली सनसनी..

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लाइन बाजार थाना अंतर्गत आशीर्वाद हॉस्पिटल के मैनेजर धर्मराज कन्नौजिया ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई।

मैनेजर हॉस्पिटल के बगल में किराए का मकान लेकर रहता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर समेत पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Previous articleअंबेडकरनगर : बसखारी सीएचसी में पेयजल की किल्लत, मरीज व तीमारदार हलकान 
Next articleविश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पीयू की प्रो.‌ वंदना राय एंव डॉ. मिथिलेश शामिल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?