इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, सड़क हादसे में घायल बीएचएमएस छात्र ने तोड़ा दम

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, सड़क हादसे में घायल बीएचएमएस छात्र ने तोड़ा दम

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
            सरपतहा थाना क्षेत्र के मयारी गांव निवासी बीएचएमएस छात्र विकास प्रजापति (28) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।विकास कानपुर में इंटर्नशिप कर रहा था।उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।रविवार को इब्राहिमपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मयारी गांव निवासी विकास प्रजापति पं.जवाहरलाल नेहरू राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज,कानपुर से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहा था।परिजनों के अनुसार 17 मई को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।कानपुर के कल्याणपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ स्थित केजीएमयू रेफर कर दिया गया,जहां करीब दो सप्ताह तक उपचार के बाद शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।विकास वर्ष 2019 में पिता सालिकराम प्रजापति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।उसने तीन बहनों की शादी कराई,जबकि सबसे छोटी बहन की शादी की जिम्मेदारी अभी बाकी थी।आर्थिक तंगी के बावजूद वह निजी अस्पताल में नौकरी कर अपनी पढ़ाई और परिवार का खर्च चला रहा था।
बीती रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इकलौते बेटे का शव देखकर मां केवला देवी बेसुध हो गईं।रविवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत पांडेय व ग्रामीणों की मौजूदगी में इब्राहिमपुर घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।गांव के लोगों ने मृतक विकास को संघर्षशील और जिम्मेदार बताते हुए उसकी असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया।
Previous articleपूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो पूर्व एनएसएस समन्वयकों को मिला प्रशस्ति पत्र
Next articleसंदीप सिंह हत्याकांड: शूटरों की तलाश में पूर्वांचल में बिछा जाल, बिहार भागने की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?