इपाक्सी एक्सटर्नल टेक्निक से हुई बछड़े की बोन पिनिंग

इपाक्सी एक्सटर्नल टेक्निक से हुई बछड़े की बोन पिनिंग

# बाइक के चपेट में आने से हुआ था पैर में फ्रैक्चर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               बदलापुर तहसील क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी मार्ग स्थित पट्टीदयाल गांव निवासी राकेश दुबे की बछिया के पैर में इपाक्सी एक्सटर्नल टेक्निक से बोन पिनिंग की गई। चिकित्सक की मानें तो यह अभी तक का पहला केस रहा है।बताया जा रहा है कि उक्त पशुपालक की डेढ़ साल की बछिया रविवार शाम राजमार्ग के किनारे टहल रही थी।
तभी तेज रफ़्तार से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर उससे भिड़ गया, जिसमें उसका पिछला बांया पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया। घरेलू उपचार के बाद पशुपालक सफल नहीं हुआ तो वह पशु चिकित्सा की सर्जरी के क्षेत्र में माहरत हासिल करने वाले डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क किया। सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बताते हुए मंगलवार शाम डाक्टर पालीवाल ने नई टेक्निक से सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर पर पैर का बोन पिनिंग कर उपचार किया।
डाक्टर पालीवाल ने बताया कि इस टेक्निक से सर्जरी के बाद पशु अपने पैर पर तुरंत खड़ा हो सकता है। इस दौरान सहयोग में कृष्णा प्रजापति व गौरव दूबे शामिल रहे।अंत में पशुपालक द्वारा चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Previous articleकच्चा मकान गिरा, मलबे में दब कर मवेशी की मौत, युवती घायल
Next articleइंसानी स्लाटर हाऊस: बाराबंकी, जौनपुर के तमाम निजी अस्पताल सरकारी मानक के सौदागर बने!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?