ईरान में फंसे शिवेंद्र सिंह का शव आने का रास्ता हुआ साफ

ईरान में फंसे शिवेंद्र सिंह का शव आने का रास्ता हुआ साफ

# परिजनों से मिल कृपाशंकर सिंह ने दिया भरोसा, 30 अप्रैल की सुबह तक शव गॉव आने की सम्भावना

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              खाड़ी देश ईरान में अपने इकलौते चिराग की मौत के गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने सोमवार को तिलवारी गांव पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्हें हरसम्भव मदद करने का भरोसा दिया। बताया कि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से बात हुई है। 30 अप्रैल की सुबह तक शव गॉव आने का भरोसा जताया है।
गौरतलब है कि ईरान में 27 मार्च को मर्चेंट नेवी की जहाज पर हुई दुर्घटना में गांव निवासी शिवेंद्र सिंह (22) पुत्र संदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी। वह घर का इकलौता चिराग था। कानूनी प्रक्रिया में फंसने के कारण शव घर नहीं आ पा रहा था। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता संदीप सिंह ने जिलाधिकारी और विदेश मंत्रालय तक अपनी पीड़ा पहुंचाई। अंततः उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह से अपनी पीड़ा बताई।
कृपाशंकर ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को मामले से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द शिवेंद्र का शव उनके परिवार तक पहुंचाने की अपील की। विदेश मंत्रालय के प्रयासों से शव आने का रास्ता साफ हो गया है। 30 अप्रैल की सुबह शिवेंद्र का शव उसके घर पहुंच जाएगा। बेटे का शव लेने के लिए संदीप सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। आज कृपाशंकर सिंह ने शिवेंद्र के घर पहुंचकर परिवारवालों को सांत्वना देते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह, अखिलेश मिश्र, सत्यम सिंह, धनंजय सिंह, पूर्व प्रधान दिलीप गुप्ता, प्रदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, अजय सिंह, विनय, प्रचेता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleपाकिस्तानी महिला के लांग टर्म वीजा की याचिका पर विचार करने से हाईकोर्ट ने किया इनकार
Next articleबच्चा चोर का पीछा करने पर दुधमुंही को तालाब में फेंका, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?