‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर देश ने दी श्रद्धांजलि

‘उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर देश ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
                भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रचेतना के महान प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।4 जुलाई 1902 को पश्चिम बंगाल के बेलूर मठ में उन्होंने मात्र 39 वर्ष की आयु में महासमाधि ग्रहण की थी।अल्पायु में देह त्यागने के बावजूद उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति,वेदांत और सनातन दर्शन को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई।वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में”अमेरिका की बहनों और भाइयों”शब्दों से अपने ऐतिहासिक संबोधन की शुरुआत कर उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की आध्यात्मिक विरासत की ओर आकर्षित किया।उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति,सेवा और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उनका अमर संदेश”उठो,जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का मंत्र माना जाता है।
पुण्यतिथि के अवसर पर बेलूर मठ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाओं,ध्यान,भजन और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।अनेक सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।स्वामी विवेकानंद का जीवन इस बात का संदेश देता है कि आत्मविश्वास,ज्ञान,सेवा और राष्ट्रप्रेम के बल पर समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित किया जा सकता है।उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं,जितनी एक शताब्दी पहले थीं।
Previous articleइलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: हलाला और तीन तलाक की आड़ में यौन शोषण स्वीकार्य नहीं
Next article15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?