उपकेंद्र से एग्रो पार्क के अलावा अन्य गांवो को मिलेगा लाभ: डॉ.अवधेश
# 3 करोड़ 20 लाख की लागत से करखियाव में बनेगा नया उपकेंद्र
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए करखियाव में लगने वाले नया विद्युत उपकेंद्र मील का पत्थर साबित होगा। बुधवार को 3 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाले 33/11 केवी के उपकेंद्र की भूमि पूजन बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इससे इंडस्ट्रियल एरिया के साथ आसपास के लोगों को भी लाभ मिलेगा। उक्त उपकेंद्र 6 माह में बनकर पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन एग्रो पार्क एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने किया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राम अवतार, एक्सईन हेमन्त सिंह, उद्यमी संजीव अग्रवाल, संतोष जायसवाल, रवि गुप्ता, मनीष लाठ, आनंद जायसवाल, शुभम अग्रवाल, भरत केजरीवाल, शुभम गुप्ता, आदर्श अग्रवाल, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष बसन्त उपाध्याय,अभिषेक राजपूत समेत ग्रामीण रहे।
















