एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने की धमकी देने वाला कनाडाई गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने की धमकी देने वाला कनाडाई गिरफ्तार

वाराणसी।
तहलका 24×7
               लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विमान यात्री ने बम होने की धमकी दे दी। घटना उस समय हुई जब बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी कर रही थी। अचानक मिली इस धमकी से विमान क्रू और यात्री सहम गए।इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-499 निर्धारित समय से कुछ देर बाद 10.24 बजे उड़ान भरने वाली थी।
विमान एप्रन से रनवे की ओर बढ़ ही रहा था कि तभी एक यात्री ने चिल्लाते हुए कहा कि उसके बैग में बम है। इस बयान ने पल भर में सबको दहशत में डाल दिया।
सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को अलर्ट कर दिया और विमान को वापस एप्रन पर ले जाया गया। यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को आइसोलेशन में खड़ा कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे एयरपोर्ट पर सघन तलाशी अभियान शुरु कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री की पहचान कनाडाई नागरिक योहानाथन निशिकांत के रुप में हुई। वो अपनी सीट छोड़कर आगे आकर बैठ गया था। जब क्रू मेंबर्स ने उसे अपनी सीट पर वापस जाने को कहा तो वो भड़क उठा और बम की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, धमकी के साथ वह जोर-जोर से “अल्लाह हू अकबर”, “हर हर महादेव” और “जय श्रीराम” के नारे लगाने लगा। यात्री की इस हरकत से विमान में बैठे यात्री दहशत में आ गए और तुरंत पायलट ने विमान को रनवे से वापस मोड़ने का फैसला किया।
विमान को आइसोलेट करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहनता से जांच की। बम निरोधक दस्ते ने करीब पांच घंटे तक विमान और यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के चलते यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही रुकना पड़ा। भूख और डर के बीच रात गुजारने के बाद जब सब कुछ सामान्य पाया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह 5 बजे धमकी देने वाले यात्री को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाएगा। मामले में गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त आकाश कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि इंडिगो फ्लाइट में कनेडियन नागरिक निशांथ योहानाथन ने अपने बैग में बम होने की झूठी सूचना दी। जिससे हड़कंप मच गया और फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत चेकिंग की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
Previous articleसाड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, परिवार में मातम
Next articleभारतीय नौसेना युद्ध के लिए तैयार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?