एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, असलहा तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, असलहा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। 
तहलका 24×7 
              उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कानपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है।एसटीएफ ने छावनी क्षेत्र के चेतन ग्राउंड से कासगंज निवासी ललित चौहान को दबोचा।आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल और .32 बोर की चार मैग्जीन बरामद की गई हैं।
पूछताछ में आरोपी के मध्य प्रदेश के खरगौन से पिस्टल लेकर ट्रेन के जरिए कानपुर पहुंचने की बात सामने आई है।एसटीएफ के अनुसार,आरोपी कानपुर के छावनी इलाके में हथियारों की खेप पहुंचाने आया था।मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस और एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर हथियारों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।मामले की जांच जारी है।
Previous articleस्वतंत्रता दिवस पर आरपीएफ व जीआरपी ने किया पौधरोपण, फलदार पौधे लगाए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?