कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत

कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत

वाराणसी।
तहलका 24×7
              जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली गांव में बुधवार की सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों भाई धान की नर्सरी लेकर खेत में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
             
भैठोली ग्राम निवासी आदित्य गौतम (18) व अंकित गौतम (16) पुत्रगण संतोष कुमार बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर घर से धान की नर्सरी लगाने के लिए खेत में जा रहे थे। घर से लगभग 300 मीटर दूर दिलीप कुमार के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी। जिसमें दोनों भाइयों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चार भाई एक बहन में आदित्य सबसे बड़ा जो इंटरमीडिएट का छात्र था, अंकित दूसरे नंबर पर हाईस्कूल का छात्र था। दो और छोटे भाई मोनू (09) तथा अंश (06) तथा एक बहन आनंदी है। पिता संतोष कुमार पोस्टमैन के पद पर नदेसर में कार्यरत हैं। घटना से माता नीलम देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी के विरुद्ध कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
Previous articleयुवती से छेड़छाड़, मारपीट के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Next articleनियमों को ताक पर रख आधे दिन गायब रहे गुरुजी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?