कम्पोजिट विद्यालय का मना 105वां स्थापना दिवस

कम्पोजिट विद्यालय का मना 105वां स्थापना दिवस

# गौरवपूर्ण इतिहास को सहेजना स्वागत योग्य:  बीईओ

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               पिंडरा विकास खण्ड के कनकपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय का 105वॉ स्थापना दिवस विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास को संजोना और उन्हें अभिभावकों के बीच शानदार तरीके से प्रस्तुति करना नि:सन्देह काबिले तारीफ है।
इसके लिए विद्यालय के सभी स्टॉफ स्वागत योग्य हैं। बीईओ ने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं विद्यालय परिवार द्वारा बीईओ का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।इस दौरान प्रधानाचार्य मृत्युजंय शुक्ला, विक्रम कुमार, मुनिकेश सिंह, विवेकानंद यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, रिपुंजय राय, आशा देवी, नीलम सोनी समेत गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleकार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Next articleअबूझ हालत में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?