कलश स्थापना के साथ लगा माता रानी का दरबार, लोगों ने लगायी अर्जियां

कलश स्थापना के साथ लगा माता रानी का दरबार, लोगों ने लगायी अर्जियां

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
               शारदीय नवरात्रि की शुरुआत क्षेत्र में सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों और पंडालो तक वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना के साथ हुई। भव्य सजावटों के बीच माता रानी का भव्य दरबार लग गया। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालु महिला और पुरुष दरबार में पहुंचकर पूजन अर्चन कर अपनी अर्जी लगाते दिखे।
गौरतलब हो कि इस बार दस दिनों तक लगने वाले शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को भव्य सजावटों के बीच कलश स्थापना के साथ ही माता रानी का भव्य दरबार लग गया। सुबह से ही नौ दुर्गा के प्रारम्भिक रुप मां शैलपुत्री के पूजन अर्चन करते हुए अपनी मनोकामना पूरा करने की अर्जी लगाने लगे। हालांकि श्रद्धालुओं द्वारा नवदुर्गा की पूजा के लिए जगह जगह पूजा पंडालों को लगा रखा गया है, लेकिन कुछ पंडालों को छोड़ अभी भी शेष जगहों पर तैयारियां चल रही है।
वहीं क्षेत्र के बसौली धाम में शीतला माता के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही पूजन अर्चन का दौर चालू हो गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोग घरों में भी शुभ मूहूर्त के बीच कलश स्थापित कर माता रानी के पूजन अर्चन में लगे रहे। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच शंख और घण्टे की ध्वनि से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
Previous articleसंदिग्ध हालत में व्‍यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्‍काजाम
Next articleसफाई के नाम पर उचक्के ले उड़े लाखों के जेवरात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?