30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

कायस्थ समाज समिति का वार्षिकोत्सव संपन्न, खेली फूलों की होली

कायस्थ समाज समिति का वार्षिकोत्सव संपन्न, खेली फूलों की होली

गौतम बुद्धनगर।
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             चित्राशं कायस्थ समाज समिति दादरी द्वारा पिंक सिटी स्थित बसंत फार्म हाउस में वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अथिति गौतम बुद्धनगर के डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री पशुपतिनाथ सरस्वती महराराज ने भगवान चित्रगुप्त की संगीतमय कथा सुनाकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। चंदन का टीका लगाकर लोगों ने फूलों की खूब होली खेली।
इस बीच बुलंदशहर के हास्य कवि डॉ आलोक वेजान, राजेन्द्र सक्सेना और कई बाल कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से जहां जन समुदाय को खूब गुदगुदाया, वहीं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में चित्राशं कायस्थ समाज समिति दादरी के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि संस्था के वार्षिकोत्सव में जो विशेष गणमान्य उपस्थित रहे, उनमें अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव और छपरौला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, नंदग्राम के कायस्थ पदाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, इंदिरापुरम गाजियाबाद से आए दिनेश सक्सेना, राजीव कांत आदि शामिल रहे। इन सभी को चित्राशं कायस्थ समाज समिति दादरी के पदाधिकारियों और महामण्डलेश्वर श्री पशुपतिनाथ सरस्वती महराज ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में चित्राशं कायस्थ समाज समिति दादरी के संस्थापक जगदीश प्रसाद सक्सेना, बिशन स्वरूप सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, संरक्षक बी. बी. सक्सेना, उपाध्यक्ष डॉ सुमित सक्सेना, श्रीमती शीला सक्सेना, सचिव प्रदीप कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष सतीश सक्सेना, संगठन मंत्री राजकुमार सक्सेना, संयोजक विपुल सक्सेना, मीडिया प्रभारी मयंक सक्सेना, दीप ललित सक्सेना, उप संगठन मंत्री वीरेन्द्र कुमार सक्सेना, कानूनी सलाहकार सुधीर सक्सेना एडवोकेट, खेल एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती अर्चना सक्सेना, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, रजनी सक्सेना, सह संयोजक गौरव कांत सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, संजय कुमार सक्सेना, मनोज कुमार सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य नंद कुमार श्रीवास्तव, विपिन कर्ण, अनिल कुमार श्रीवास्तव, कु. प्रिया सक्सेना, श्रीमती रीना सक्सेना, डॉ रोहित रॉय, अरविंद सक्सेना, देवेश कुलश्रेष्ठ, शिवम सक्सेना, गरिमा सक्सेना, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37284739
Total Visitors
573
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This