किसान सम्मान दिवस पर किसान हुए सम्मानित

किसान सम्मान दिवस पर किसान हुए सम्मानित

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
                पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राजकीय बीज गोदाम पिंडरा के सभागार में किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई गई। कार्यक्रम में विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
केला खेती में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कनकपुर निवासी मुनिकेश सिंह, मत्स्य पालन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिनदासपुर के राजेंद्र, गेहूं उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रविकांत पाण्डेय को भाजपा नेता व प्रगतिशील किसान संतोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीओ कृषि राहुल यादव, एडीओ कृषि रक्षा, प्रभारी प्रवीण सिंह, कुलदीप वर्मा, कृषक दिनेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, नंदलाल उपाध्याय समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।
Previous articleसामाजिक संस्था ने जरुरतमंद लोगों को बांटा कम्बल 
Next articleयोगी सरकार का फैसला, मदरसा टीचर्स को मिला विशेष संरक्षण खत्म
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?