सामाजिक संस्था ने जरुरतमंद लोगों को बांटा कम्बल 

सामाजिक संस्था ने जरुरतमंद लोगों को बांटा कम्बल 

शाहगंज, जौनपुर।
विजय यादव
तहलका 24×7
              प्रयास सामाजिक संगठन भगमलपुर शाहगंज की ओर से अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ठंड से बचाव के उद्देश्य से कुल 65 लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने जरूरतमंदों से संवाद कर उन्हें सर्दी से सतर्क रहने की अपील की। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कंबल वितरण कार्यक्रम में डॉली जोशी, रवि श्रीवास्तव, अमन कुमार एवं विवेक त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही।आयोजन को सफल बनाने में संगठन के अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।
Previous articleराष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next articleकिसान सम्मान दिवस पर किसान हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?