कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाजहित में : आलोक त्रिपाठी

कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाजहित में : आलोक त्रिपाठी

# एलजेए की ओर से कुष्ठ आश्रम में कपड़े वितरित किए गए 

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (एलजेए) की तरफ से शनिवार की सुबह बरगवां एलडीए कृष्णानगर स्तिथ आदर्श कुष्ठ आश्रम में रहने वालों के लिए एलजेए के अध्यक्ष व उप्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने आश्रम के मैनेजर प्रेमजी को कपड़े भेंट किए।
  इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि एलजेए संगठन  काफी समय से कुष्ठ रोगियों के साथ खड़ा रहा है, और हर संभव मदद करने के साथ ही इस समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है। समाज में फैली कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करने के लिए एलजेए परिवार कुष्ठ रोगियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है और इस तरह के कार्यक्रम से कुष्ठ रोगियों में आत्म विश्वास बढ़ता है।
आश्रम के मैनेजर प्रेमजी ने कहा कि आश्रम के कुष्ठ रोगियों की दुआएं सदैव संगठन के साथ हैं। उन्होने कपड़ों के लिए एलजेए का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर महिला इकाई की अध्यक्ष डाॅ. वंदना अवस्थी, एलजेए महामंत्री विजय आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, अर्जुन द्विवेदी, रंजीत सिंह, एडवोकेट अतुल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
Previous articleयुवती व किशोरियों को भगा ले जाने के आरोप में चार पर केस
Next articleआठ शिक्षकों की सेवानिवृत्त पर दी गई भव्य विदाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?