कोचिंग गया छात्र लापता, परिजन ने पुलिस को दी तहरीर

कोचिंग गया छात्र लापता, परिजन ने पुलिस को दी तहरीर

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              गुरूवार अपराह्न कोचिंग पढ़ने गया रामनगर निवासी छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता न लगने पर छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी छात्र राम कुमार पुत्र विन्देश बगल के ही एक इण्टर कालेज में ग्यारहवीं में पढ़ता है। गुरूवार अपराह्न पास में एक कोचिंग सेंटर पर घर से पढ़ने निकला, लेकिन देर शाम तक घर वापसी न होने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन सम्भावित जगहों पर उसकी तलाश किए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जबकि खाते से चार सौ, पांच सौ रूपए की निकासी होने की जानकारी परिजन को हुई है। परिजन तमाम आशंकाओं के बीच घिरे हुए हैं। फिलहाल दूसरे दिन छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में जानकारी दी। पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Previous articleस्वयंसेवकों ने निकाली रक्तदान जागरूकता रैली
Next articleकुम्भ यात्रियों की सेवा कर पुण्य के भागी बने कार्यकर्ता : डॉ.अवधेश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?