खुद को घिरता देख बाइक और बकरी छोड़ भागे चोर

खुद को घिरता देख बाइक और बकरी छोड़ भागे चोर

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              लवायन गांव में ड्रोन कैमरे से भयभीत होकर रात भर पहरा लगा रहे ग्रामीणों ने शुक्रवार की आधी रात को गांव से बाहर की तरफ जा रही बाइक को घेरते हुए ललकारा तो चालक बाइक और उस पर लाद कर ले जा रहे दो बकरियां छोड़ मक्के के खेत में कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक थाने लाकर छानबीन में जुट गई है। बकरी उसके मालिक को दे दी गई।ड्रोन कैमरे से निगरानी कर चोरों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिए जाने की अफवाहों को लेकर ग्रामीण कई रातों से जागकर पहरा दे रहे हैं।
रात में गांव के नहर पुलिया पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर जमे हुए थे। आधी रात को उन्हें गांव से बाहर की तरफ आती बाइक की रोशनी दिखी। ग्रामीणों ने सामने से उसका घेराव कर दिया। ललकारने पर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक बाइक छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। मौके पर बाइक और चोरी की दो बकरियां मिली। दोनों बकरियां गांव के ही घूरे शर्मा की थी।
Previous articleएफआरसीटी संगठन की नई इकाई की हुई घोषणा
Next articleदेश की प्रगति के लिए किसानों की जागरूकता जरूरी: हर्ष कुमार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?