खेतासराय में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार

खेतासराय में धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र में खेतों से अवैध मिट्टी का खनन का काम बिना किसी अवरोध के बदस्तूर जारी है। जेसीबी मशीने लगाकर खेतों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस और जिम्मेदार तमाशबीन बने रहते हैं।पुलिस प्रशासन भले ही अवैध खनन पर रोक लगाने का दावा करे। लेकिन खनन माफियाओं पर अंकुश लगा पाने में नाकाम दिख रहा है।खनन रोक पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। खनन माफिया के वाहन खेतों से मिट्टी का खनन कर रात और भोर में गांवों की सड़कों और मुख्य मार्ग पर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।

क्षेत्र अंतर्गत तमाम गांवों में इन दिनों धड़ल्ले से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया जेसीबी मशीन से पहले खेतों से मिट्टी खनन करते हैं फिर उसे ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर रात के सन्नाटे में मार्गों से गंतव्य तक पहुंचाने में जुट जाते हैं। ट्रैक्टरों की आवाज से ग्रामीण रात में चैन की नींद भी नहीं सो पाते हैं। इसी तरह इस क्षेत्र में प्रतिदिन किसी न किसी गांव के पास मिट्टी का अवैध खनन होता देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में मिट्टी खनन माफियाओं का जाल सा फैला हुआ है। जिन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही पुलिस का। चर्चा तो यहां तक है कि खनन माफियाओं की पुलिस से सांठ-गांठ रहती है। इस कारण खेतों से खनन कर मुख्य मार्गों से होकर मिट्टी की ट्रैक्टर ट्रालियों से खुलेआम ढुलाई करते हैं। जो जिम्मेदारों पर सवाल खड़ा कर रहा है।
Previous articleजौनपुर : अवनीश यादव का सिविल सेवा में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
Next articleजौनपुर : बाराती युवक ने किया बालिका के साथ दुष्कर्म, बालिका जिला चिकित्सालय रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?