जौनपुर : अवनीश यादव का सिविल सेवा में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
# डोभी स्टेशन पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के रामदेवपुर गोनौली गांव निवासी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अवनीश यादव के मंगलवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलने के बाद मंगलवार की सुबह दिल्ली से सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन से डोभी स्टेशन पर उतरे जहां पहले से ही उनकी आगवानी के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों व शुभचिंतकों की भीड़ इकठ्ठा रही।


















