गड्ढे में मिला लापता युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गड्ढे में मिला लापता युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर मोड़ के समीप सड़क के किनारे गड्ढे में तीन दिन से लापता अंकित का शव क्षत विक्षत अवस्था मे मिला। जिससे सनसनी फैल गई।बताते हैं कि 17 अगस्त को अपने ससुराल खालिसपुर पत्नी पूनम के साथ आया अंकित कुमार (30) निवासी मुकुरीपुर थाना चंदवक रात 9 बजे बाइक से घर के लिए निकला, लेकिन वह घर नही पहुंचा।
ससुराल वालों ने फूलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। बुधवार दोपहर गजोखर निवासी मनोज पाल के घर के समीप सड़क के किनारे गड्ढे से बदबू आने पर जब वह पास पहुंचा तो सड़ी गली अवस्था में शव दिखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे एसआई मुनिशंकर वर्मा ने बाइक से दबे शव को किसी तरह गड्ढे से बाहर निकला और कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही थाने पर पहुंचे युवक के पिता लालजी राम ने मृतक के साले और पत्नी के बीच विवाद होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक की पत्नी पूनम का थाना परिसर में रो रो कर बुरा हाल था। उसे 7 माह की पुत्री भी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
Previous articleअबूझ हालत में किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम
Next articleगांजा तस्कर गिरफ्तार, कई मुकदमों में वांछित है अभियुक्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?