गम और गिरया के साथ लुटे काफिले जुलूस निकला

गम और गिरया के साथ लुटे काफिले जुलूस निकला

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बड़ागांव में दसवीं मोहर्रम के बाद सोमवार को 11वीं मोहर्रम पर लुटा हुआ क़ाफिया जुलूस  निकाला गया। जुलूस गांव के सैयद सिब्तैन के अज़ाखाने से शुरु हुआ। जिसका संचालन असगर मेहंदी गुड्डू ने किया।
जुलूस के दौरान स्थानीय अंजुमन नासरुल अज़ा, अंजुमन गुंच-ए-नासिरुल अज़ा, अंजुमन तमन्ना-ए-ज़हरा, अंजुमन कारवाने आज़ा समेत क्षेत्र की अंजुमन अज़ादारिया हुसैनाबाद, अंजुमन कारवाने हैदरी नई आबादी शाहगंज, अंजुमन गुलशन-ए-अब्बास भादी शाहगंज, अंजुमन हैदरी नई आबादी शाहगंज, अंजुमन लश्करे हुसैनी बहाउद्दीनपुर के लोगों ने अपने अंदाज में नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश कर इमाम हुसैन की आल का पुर्सा दिया। जुलूस की अध्यक्षता सदरे हुसैनी मिशन के सैयद जीशान हैदर व नेतृत्व फैजान अली ने किया।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से भ्रमण करता हुआ बाज़ार से होते हुए रौजा पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न हुआ। समापन के दौरान जनरल सेक्रेटरी हुसैनी मिशन सैयद परवेज़ मेहदी शहर आरशी ने कर्बला में हुई घटनाओं पर प्रकाश डाला। अंतिम तकरीर मौलाना सैयद आज़मी अब्बास द्वारा की गई। इस दौरान मो. वारिस हाशमी, शमीम हैदर, बबलू इलेक्ट्रीशियन, हसन मेंहदी, मो. अकरम, सैयद फरमान हैदर, दुलारे खान, जावेद खान, ज़फ़र ख़ान, एज़ाज बुद्धू, मो. रज़ा, सैयद करनैन, मो. क़ैफी, ज़ाकिर हुसैन सैजी, रईस अहमद समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Previous articleतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत, महिला गंभीर
Next articleदर्शन को निकले दंपति हुए जहरखुरानी का शिकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?