गाजीपुर : अग्निपथ योजना को लेकर थानाध्यक्ष किया लोगों को जागरूक
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
सेना में भर्ती की नई नीति अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। क्षेत्राधिकारी सैदपुर बलिराम के आदेश पर शनिवार की सुबह खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने जगह जगह मैदानों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्देशित किया।


















