गाजीपुर : गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में 11 को होगा जिला वूशु टीम का चयन
# मेरठ में होगा प्रदेश स्तरीय वूशु प्रतियोगिता
सैदपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता के लिए 11 जून को प्रातः 8 बजे से गाजीपुर टीम का चयन गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबीपुर के इंडोर हॉल में होगा। उत्तर प्रदेश वूशु एसोसिएशन के तत्वाधान में गुडवीन पब्लिक स्कूल मेरठ के खेलों इंडिया केंद्र में 16 से 18 जून तक 22वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय बालक बालिका वूशु प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित है।


















